NewsResult

MP Board 5th, 8th Result 2025: जानें इस दिन जारी होगा 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम

MP Board 5th, 8th Result 2025: MP Board बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा के रिजल्ट शुक्रवार 28 मार्च 2025 को घोषित किए जा रह हैं। प्रदेश के करीब 25 लाख विद्यार्थी अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विद्यार्थी दोपहर एक बजे से देख सकेंगे परिणाम

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को दोपहर एक बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जायेगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।

MP Board 5th, 8th Result 2025 Kab Aayega?

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के मध्य किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है। जिसका रिजल्ट 28 मार्च 2025 को दोपहर 01 बजे जारी किया जाएगा।

MP Board Class 5, 8 Result 2025: एमपी बोर्ड पांचवी और आठवीं रिजल्ट हाइलाइट्स

छात्र एमपी बोर्ड पांचवी और आठवीं का रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल देख सकते हैं:

बोर्ड का नामMP BOARD
परीक्षा का नामएमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024
कक्षाकक्षा 5वीं और 8वीं
रिजल्ट28 मार्च 2025 दिन शुक्रवार
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा तिथि 202528 मार्च 2025 दिन शुक्रवार
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा तिथि 202528 मार्च 2025 दिन शुक्रवार
आधिकारिक वेबसाइटrskmp.in और mpbse.nic.in

MP Board 5th, 8th Result 2025: पांचवी -आठवीं का रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के माध्यम से अपने रिजल्ट देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • “MP Board Class 5th Result 2025” या “MP Board Class 8th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
  • रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button