News

sambal 2.0 portal || 30 हजार गरीब परिवारों को मिलेगा 678 करोड़ का लाभ

इस योजना के तहत प्रदेश के 30 हजार गरीब परिवारों को मिलेगा 678 करोड़ का लाभ :

sambal 2.0 portal: मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के द्वारा मुख्यमंत्री संबल योजना के सभी लाभार्थियों को 10 मार्च को 6 करोड़ 78 लाख रुपए का लाभ देने की घोषणा की गई है। इस योजना के द्वारा मध्य प्रदेश के लगभग 30000 से भी अधिक परिवारों को आर्थिक सहायता का लाभ मिलने वाला है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से मुख्यमंत्री मोहन यादव जी सिंगल क्लिक के माध्यम से sambal 2.0 portal के तहत सभी लाभार्थियों को धनराशि स्थानांतरित करने वाले हैं।

क्या है sambal 2.0 portal:

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये वर्ष 2018 में मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल) योजना प्रारंभ की गई।
इस योजनांतर्गत प्रदेश के श्रमिक परिवारों को अंत्‍येष्टि सहायता के रूप में (रू. 5 हजार), सामान्‍य मृत्‍यु सहायता (रू. 2 लाख), दुर्घटना मृत्‍यु सहायता(रू. 4 लाख), आंशिक दिव्‍यांगता सहायता (रू. 1 लाख) एवं स्‍थायी दिव्‍यांगता सहायता योजना (रू. 2 लाख) की सहायता राशि प्रदान की जाती है ।
योजना में सरलीकरण तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिये मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) योजना तथा पोर्टल का शुभारंभ।
https://sambal.mp.gov.in/ पर संबल योजना ( sambal yojana 2.0) से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

दुर्घटना मृत्यु सहायता के रूप में मिलती है 4 लाख रुपए की सहायता धनराशि :

दरअसल मध्य प्रदेश की प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के श्रमिकों को अनुदान योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत संबल योजना कार्ड धारक की अगर किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो प्रदेश सरकार द्वारा मृतक आश्रित को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

678 करोड़ का लाभ मिलेगा 30000 परिवारों को:

sambal yojana 2.0 के तहत यदि संबल कार्ड धारक की मृत्यु सामान्य तरीके से हो जाती है तब भी प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक परिवार के मृतक आश्रित को 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसीलिए मुख्यमंत्री जी द्वारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से 10 मार्च को 30 हजार से भी अधिक परिवारों को 678 करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल मौजूदगी में होगा राशि का वितरण:

ज्ञात हो की ग्वालियर जिले में एयर टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल मौजूदगी में 10 मार्च को होना प्रस्तावित था। वही से नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल मौजूदगी में sambal yojana 2.0 के तहत 678 करोड़ की धनराशि का स्थानांतरण होना है।

प्रसूति सहायता योजना के तहत 6 हजार का लाभ मिलता है:

sambal yojana 2.0 के तहत प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवारों की गर्भवती महिलाओं को 16 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

संबल योजना ( sambal yojana 2.0) में मिलने वाले लाभ:

इस योजना के तहत स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और आंशिक अपंगता पर 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता sambal yojana 2.0 के तहत लाभार्थियों को प्रदान की जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.