Admit Card

UPSI PET Admit Card 2026 Released: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (Sub Inspector) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (DV) तथा शारीरिक मानक परीक्षण (PST) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, उनका शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून, 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

UPSI PET  परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती राज्य की सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत DV/PST परीक्षा सम्पन्न की जा चुकी है उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपने प्रवेश पत्र में दिए सेंटर पर जा कर इस भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश पत्र के साथ शामिल हो सकते हैं यह चरण अंतिम चयन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के लिये पुरूष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी0 की दौड़ 28 मिनट में और महिला अभ्यर्थी को 2.4 किमी0 की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी आवश्यक होगी । जो अभ्यर्थी नियत समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं करते हैं, वे भर्ती के लिये पात्र नहीं होंगे ।

UPSI PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं—

  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Notice” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे—

  • Admit Card की प्रिंटेड कॉपी
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट: बिना वैध पहचान पत्र के उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उक्त दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

Exam Board Nameuttar pradesh police recruitment & promotion board (UPPRPB) PET 2026
Exam NameSub Inspector Requiment
Year2025
Exams Date29th, 30th June, 01 July 2026
Official websitehttps://uppbpb.gov.in/
Download Admit Cardhttps://www.siupexam25.com/si2025petadmitcard/loginpage.aspx

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
  • Admit Card पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • परीक्षा स्थल पर अनुशासन बनाए रखें।
  • स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या की स्थिति में आवश्यक चिकित्सा दस्तावेज साथ रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button