News

UP Police Exam Cancelled || यूपी पुलिस की परीक्षा रद्द, दुबारा होगी परीक्षा

UP में इस साल की सबसे बड़ी भर्ती UP Police Constable Exam में 60,244 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती होनी है। जिसकी लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को 4 चरणों में आयोजित हुई। UP Police Constable Exam ke चारों चरणों के पेपर होने के तुरंत बाद से ही पेपर लीक की खबरों ने तूल पकड़ लिया। पिछले कई दिनों से अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश का माहौल है।और हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं।

UP Police Constable Exam पेपर लीक कैसे हुआ ।

UP police constable Bharti के लिए दिसंबर में सर्कुलर जारी हुआ था। जिसके बाद से 16 जनवरी तक फॉर्म भरने को डेट थी और 17 और 18 फरवरी को 4 चरणों में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसमें 18 फरवरी को दूसरी पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने मीडिया को बताया कि जो पेपर आया है यह पेपर सोशल मीडिया में सुबह से ही वायरल हो चुका है। अब प्रश्न यह उठता है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद यह पेपर कैसे लीक हुआ? और अगर इस बार पेपर लीक हुआ तो क्या आगे पेपर नहीं लीक होगा? ऐसे कई सारे प्रश्न है जो लोगों के दिमाग में आ रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने दिया दोबारा परीक्षा कराने का आदेश

पेपर लीक की खबरों के बाद से ही अभ्यर्थियों द्वारा दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांगे रखी जा रही थी। वृहद स्तर पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन किए जा रहे थे। अभ्यर्थियों की मांगों को देखते हुवे UP police constable Exam के परीक्षा आयोग द्वारा पेपर लीक मामले की जांच करने की बात कही गई थी और लोगों से इसके सबूत भी मांगे गए थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुवे आयोजित हुई परीक्षा को पूरी तरह निरस्त कर दिया और 6 महीने के अंदर पुनः परीक्षा कराने का आदेश दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर हैंडल X के माध्यम से ये ट्वीट किया है –

“@Uppolice आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।

परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।”

अभ्यर्थियों में है खुशी का माहौल।

मुख्यमंत्री द्वारा दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश आने के बाद से अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ अब न्याय होगा और धांधलेबाजी करने वाले लोगों को सज़ा मिलेगी।।

दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

कई वर्षों के बाद कोई भर्ती आती है और फिर धांधलेबाजी करने वाले लोग पैसों में पेपर को बेच देते हैं जो गलत है। इसलिए पेपर लीक करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। क्योंकि इनकी वजह से सरकार का और छात्रों का दोनों का समय और पैसा बर्बाद होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.