Latest Jobs

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2024 | मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सूपरवाइजर  भर्ती 2024

MP Anganwadi Supervisor Bharti 2024

2024 में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आंगनवाड़ी सूपरवाइजर  भर्ती MP Anganwadi Supervisor Bharti का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा जिसकी चयन प्रक्रिया एवं संपूर्णन जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मिलेगी।

MPESB (मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत लगभग 450 पदों पर आंगनवाड़ी सूपरवाइजर की भर्ती इस वर्ष 2024 में प्रस्तावित की गई है, मध्यप्रदेश में इस पद के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि इस पद के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव जारी कर दिया है।

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सूपरवाइजर  भर्ती 2024 के लिए योग्यता क्या है? MP Anganwadi Supervisor Bharti 2024 Qualification?

  • आंगनवाड़ी सूपरवाइजर की भर्ती हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग में पहले से कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए 12 वीं पास होना चाहिए।
  • इस पद के लिए केवल  महिलायें ही आवेदन कर सकती हैं।

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सूपरवाइजर  भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा।

  • आंगनवाड़ी सुपरवाईजर के पद के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष की आयु होना चाहिए।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग में पहले से कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सूपरवाइजर  भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क।

  • सामान्य वर्ग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क- ₹500.
  • अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन-जाति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क- ₹250.

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी सूपरवाइजर  भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया

आंगनवाड़ी सुपरवाईजर भर्ती 2024 की आवेदन प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल MPESB के द्वारा MP Online पोर्टल पर की जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जानकारी notification जल्दी ही जारी किया जायेगा महिला एवं बाल विकास विभाग मे होने वाली आंगनवाड़ी सुपरवाईजर की भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर 2024 मे होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button