News

Ladali Behna Yojana की पहली किस्त सिर्फ इनको मिलेगा

मध्यप्रदेश सरकार ने Ladali Behna Yojana (लाड़ली बहना योजना) शुरू किया है जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य की 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे और अब मध्यप्रदेश सरकार नें लाड़ली बहना योजना की अंतिम सूची जारी कर चुकी है। लाड़ली बहना योजना की अंतिम सूची जारी करने के बाद जिन बहनों के खाते में सगुन के तौर पर 1 जून 2023 को 1 रुपये ट्रांसफर किये हैं सिर्फ उन्ही महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

बहुत सी महिलाओ के लाड़ली बहना योजना के फॉर्म रिजेक्ट हुये हैं फॉर्म स्वीकार किया गया है या रिजेक्ट हो गया है। चेक करने की प्रक्रिया को नहीं जानते है तो अगर 1 जून 2023 को आपके बैंक अकाउंट में 1 रुपये आया होगा तो आपको डरने की कोई बात नहीं आपका आवेदन फ़ॉर्म अप्रूव हो चुका है जिसके लिए यह चेक करने के लिए आपके खाते में 1 रुपये सगुन के तौर पर डाला गया है कि पैसा सही खाते में जा रहा है या नहीं। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो इसे 9 जून 2023 तक ठीक किया जाएगा और 10 जून 2023 को लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त 1000 रुपये डाली जाएगी

और पढ़ें

अब फोन लगाकर खाते की E-Kyc करने के लिए कहा जा रहा है

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आपके खाते में आधार कार्ड लिंक हो और आधार लिंक के साथ ही DBT सक्रिय हो इसके लिए जिनके खाते में आधार लिंक और DBT सक्रिय नहीं हैं उन बहनों को फोन करके आधार लिंक और DBT सक्रिय कराने कि जानकारी दी जा रही है।

2 जून से पात्रता प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं

लाड़ली बहना योजना के पात्रता प्रमाण पत्र जारी को चुके हैं प्रदेश मे 1 जून से ही पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है पात्रता प्रमाण पत्र जारी होते ही शगुन के एक-एक रुपया सभी पात्र हितग्राहियों के खाते में डाला गया है।

बहुत से खाते अपडेट किये जा चुके हैं

बैंक खाते की केवाईसी को लेकर बैंक प्रबंधन ने कहा है कि बहुत से खातों में केवाईसी किया जा चुका है लेकिन अभी ऑनलाइन सो नहीं कर रहा है और शेष खातों को भी अपडेट करने का काम चल रहा है जो भी केवाईसी बचे हैं उन्हे 9 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे सभी पात्र बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.